MS और HSD क्या है?

अपडेट 2 नवंबर 2026 · Read in English

संक्षेप में

MS का मतलब मोटर स्पिरिट है, यानी पेट्रोल। HSD का मतलब हाई स्पीड डीज़ल है, यानी गाड़ियों वाला डीज़ल। इनवॉइस, स्टॉक रजिस्टर और कंपनियों के नियमों में MS और HSD लिखा जाता है; ग्राहक पेट्रोल और डीज़ल कहते हैं।

नाम और स्टैंडर्ड

शब्द मतलब स्टैंडर्ड
MS मोटर स्पिरिट: पेट्रोल IS 2796
MG मोटर गैसोलीन: MS ही IS 2796
E10, E20 10% या 20% इथेनॉल वाला पेट्रोल IS 2796, IS 17021 (E20)
HSD हाई स्पीड डीज़ल IS 1460

पहचान

पेट्रोल (MS) डीज़ल (HSD)
15 °C पर डेंसिटी (BS-VI) 720 से 775 kg/m³ 810 से 845 kg/m³
रंग नारंगी (MG 91), लाल (MG 95) हल्का
उड़ना जल्दी धीरे

डीकैंटेशन के समय इनवॉइस, कम्पार्टमेंट और टैंक का लेबल हमेशा मिलाएं; गलत टैंक में गलत फ्यूल बहुत महँगा पड़ता है।

यह जानकारी संदर्भ के लिए है। आपकी कंपनी का प्रमाणित चार्ट, मान्य उपकरण और MDG के नियम ही अंतिम हैं।

सवाल-जवाब

मोटर गैसोलीन और मोटर स्पिरिट में फ़र्क है?

नहीं। MDG 2024 में साफ़ लिखा है कि Motor Spirit और Motor Gasoline एक ही हैं।

EBMS क्या है?

इथेनॉल मिला पेट्रोल, जैसे E10 या E20। यह भी MS ही है।

स्रोत

  1. BPCL, Marketing Discipline Guidelines 2024

और पढ़ें